दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिम बंगाल, पूर्वौत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, कोंकण गोवा, गुजरात, दक्षिण पूर्वी और उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है.
पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है. वहीं एक दो स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है.

