चतरा: चतरा जिले में पिछले 24 घंटे से रूक-रूक कर हो रही लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. जिले में बहने वाली सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर है और एक पुल ध्वस्त होने के कारण एक बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया. वहीं नदी में तेज बहाव रहने के कारण कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है.
सबसे ज्यादा बारिश ने चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र में देर रात हुई रिकार्ड बारिश और ओले ने नदियों को उफान पर पहुंचा दिया है. बारिश से इलाके में स्थित नदियां और तालाब जलमग्न हो चुके हैं.
बारिश के कारण टंडवा-पिपरवार मुख्यपथ पर स्थित गेरुआ नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया है. पुल का पिलर धंसने के कारण उक्त पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. कोल ट्रांसपोर्टिंग भी बाधित है. जिससे कोल वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है.
इधर, प्रतापपुर जोरी मार्ग के बांझाबहेर नदी में पानी का तेज बहाव एवं बाढ़ आने से प्रतापपुर जोरी मार्ग में आवागमन ठप है. शनिवार सुबह प्रतापपुर से चतरा जा रही एक सीटी राईड गाडी नदी में आई बाढ के चपेट में आने से नदी में जा फंसी.

