BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चतरा में बारिश ने बरपाया कहर, आवागमन अवरुद्ध, बाढ़ में फंसी गाड़ियां

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in Uncategorized
चतरा में बारिश ने बरपाया कहर, आवागमन अवरुद्ध, बाढ़ में फंसी गाड़ियां

चतरा में बारिश ने बरपाया कहर, आवागमन अवरुद्ध, बाढ़ में फंसी गाड़ियां

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा/रांची :  चतरा में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही मानसून की बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. जिले के विभिन्न प्रखंडों से होकर गुजरने वाली नदियां जहां उफान पर है वही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. जिले के जोरी-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कठौन नदी भी उफान पर है. नदी में बाढ़ आने से जहां उस रास्ते से होकर गुजरने वाली स्कॉर्पियो समेत आधा दर्जन गाड़ियां नदी की बाढ़ में फंस गई, वही आवागमन भी पूरी तरह ठप हो गया है.

दरअसल कठौन नदी पर बना पुल करीब एक वर्ष पूर्व बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा नदी के रास्ते डायवर्सन बनाकर आवागमन सुचारू किया गया था. उसी रास्ते स्कॉर्पियो और अन्य वाहन व बाइक सवार लोग जा रहे थे. इसी बीच अचानक नदी में बाढ़ आ गई. जिसमें स्कार्पियो व अन्य गाड़ियां पानी के बीच धार में ही फंस गई. हालांकि इस दौरान नदी में फंसे बाइक सवार लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकल गए लेकिन स्कॉर्पियो गाड़ी यात्रियों समेत नदी में ही फंस गई. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा राहत बचाव अभियान चलाकर ट्रैक्टर के माध्यम से नदी में फंसे स्कार्पियो व अन्य वाहनों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. नदी में पानी भरने के कारण लोगों को 15 किलोमीटर की दूरी दो घंटे में तय करनी पड़ रही है. क्योंकि अब उन्हें 40 किलोमीटर अतिरिक्त घूम कर जाना पड़ रहा है. इधर प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा है कि पुल टूटने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों को आवागमन में बारिश के मौसम में ज्यादा परेशानी ना हो इसे जल्द से जल्द बनाने का प्रयास किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पावर सब स्टेशन से अपराधी साढ़े आठ लाख मूल्य के विद्युत उपकरण चोरी कर हुए फरार

Next Post

आप कार्यकर्ताओं ने चीन और चीन की सेना के खिलाफ किया प्रदर्शन

Next Post
आप कार्यकर्ताओं ने चीन और चीन की सेना के खिलाफ किया प्रदर्शन

आप कार्यकर्ताओं ने चीन और चीन की सेना के खिलाफ किया प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d