सुरूर रज़ा,
रांची: कोहरे में लिपटी सर्द रातों में रैन बसेरो की महत्ता बढ़ जाती है और अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है और अब रात को बाहर से आने वाले लोगों को छत की तलाश रहती है. इसी के मद्देनजर शहर में खादगढ़ा बस स्टैंड में बने रैन बसेरा में प्रतिदिन मुसाफिरों का आना जाना लगा रहता है, जिसमें प्रवासी कामगार व आसपास के दूसरे जिले के लोग आते है. इस रैन बसेरा में कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है. जो भी यात्री आते हैं, उन्हें मास्क दिया जाता है और साथ ही सैनिटाइजेशन कर अंदर प्रवेश कराया जाता है.

क्या कहते है लोग–
अमेठी से आये राजीव ने बताया कि रैन बसेरा में उसे सोने के लिए चारपाई और कंबल दिया गया. साथ ही कोरोना को लेकर मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है. वहीं रैन बसेरा में आये बाकी लोगों ने भी प्रबंधन को काफी सराहा.

रैन बसेरा के केयरटेकर पंकज ने बताया कि रात को रेस्क्यू टीम के जरिये जो भी लोग बस स्टैंड में ठंड में बाहर सोते है उन्हें रैन बसेरा में लाकर सोने की व्यवस्था कराई जाती है.


