BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में 5 को छोड़ कर 19 जिलों में औसत से कम बारिश

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
झारखंड में 5 को छोड़ कर 19 जिलों में औसत से कम बारिश
Share on FacebookShare on Twitter
  • कई जिलों में एक बार फिर सुखाड़ की आशंका

 रांची: मौसम विभाग ने इस वर्ष झारखंड समेम पूरे देश में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन 1 जून से 20जुलाई तक हुई कम बारिश ने कई इलाकों के लिए चिंता खड़ी कर दी है.

राज्य के 25 में से मात्र पांच जिलों में ही सामान्य बारिश हुई है, वहीं शेष सभी 19 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है,जबकि चार-पांच जिले तो स्कैटी इलाके के रूप में उभर कर सामने आ रही है.

हालांकि एक राहत की बात यह जरूर है कि अलग झारखंड राज्य गठन के बाद अधिकांश वर्षा तक सुखाड़ की चपेट में रहने वाले पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों में इस बार अब तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि 1 जून से 20जुलाई के बीच राज्य में सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

बारिश के मामले में सबसे खराब स्थिति साहेबगंज, खूंटी, देवघर, गुमला और  पाकुड़ जिले में सामान्य से 40फीसदी से कम बारिश हुई है और ये जिलें स्कैटी क्षेत्र के रूप में सामने आ सकते है.

स्कैटी क्षेत्र उन जिलों को माना जाता है,जहां सामान्य से 60 से 99 प्रतिशत कम बारिश होती है. गुमला जिले में अब तक सामान्य से 53 प्रतिशत कम, खूंटी में 46 ,साहेबगंज में 45 , देवघर में 42 और पाकुड़ जिले में 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

दूसरी तरफ वर्षा से अल्पवृष्टि का दंश झेलने वाले पलामू प्रमंडल के तीन जिलों लातेहार में सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक, पलामू में 64 और गढ़वा में 16 प्रतिशत अधिक वारिश हुई है.

इसके अलावा रामगढ़ में सामान्य से करीब 5 प्रतिशत अधिक और चतरा में आठ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.  दूसरी तरफ बोकारो जिले में औसत से 11 प्रतिशत कम, धनबाद में 14, दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 17, गिरिडीह में 16, गोड्डा में 3, जामताड़ा में 19,  लोहरदगा में 8, रांची में 19, सरायकेला में 32, सिमडेगा में 30 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

झारखंड में इस दौरान 356.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 410.5मिमी बारिश होती है. इस तरह से झारखंड में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को लेकर बेरमो व तेनुघाट में विशेष अभियान, अगर मास्क नहीं पहना तो नहीं मिलेगा पेट्रोल

Next Post

सीएम को धमकी मामले में इंटरपोल से मदद लेनी चाहिए: बाबूलाल मरांडी

Next Post
सीएम को धमकी मामले में इंटरपोल से मदद लेनी चाहिए: बाबूलाल मरांडी

सीएम को धमकी मामले में इंटरपोल से मदद लेनी चाहिए: बाबूलाल मरांडी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d