नई दिल्ली: उत्तराखंड में बरस रही आफत की बारिश से मची तबाही का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है. जिसके चलते मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिलों में भारी बारिश के बन रहे हालातों को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.
साथ ही देहरादून और टिहरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आफतों से जूझ रहे उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश से पहाड़ों में भूस्खलन भी होने की भी संभावना जताई जा रही है.
ये भी बताया जा रहा है कि यहां दरकते पहाड़ बड़ी तबाही ला सकते हैं. भारी बारिश के चलते मैदानी इलाकों में हालात खराब से बेहद खराब होते जा रहे हैं.
भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के जोशीमठ से 13 किमी दूर बलदोड़ा में एक कार सवार किसी तरह बच गया. कार सवार सड़क पर कार निकालने लगा सामने खड़ा पहाड़ भर भराकर टूट गया. जिसके बाद पहाड़ का मलबा कार के बिल्कुल पास आकर गिरा.
हालांकि किसी को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ. बद्रीनाथ हाईवे पर बोल्डर गिरने से रास्ता बंद है जिसे खोलने के लिए बोल्डर को हटाने का काम जारी है.

