BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज बब्बर ने कहा, BJP की तानाशाही जो बर्दाश्त नहीं करेगा,उसे जेल में डाल दिया जायेगा

by bnnbharat.com
March 18, 2020
in समाचार
राज बब्बर ने कहा, BJP की तानाशाही जो बर्दाश्त नहीं करेगा,उसे जेल में डाल दिया जायेगा

राज बब्बर ने कहा, BJP की तानाशाही जो बर्दाश्त नहीं करेगा,उसे जेल में डाल दिया जायेगा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राज बब्बर ने बेंंगलुरु के रिसॉर्ट में ठहरे मध्यप्रदेश के कांग्रेस के विधायकों से मिलने गये पार्टी नेता दिग्विजय सिंह को हिरासत में लेने को तानाशाही करार देते हुए बुधवार को कहा कि जो इस तरह के दमन को बर्दाश्त नहीं करेगा उसे जेल में डाल दिया जायेगा.

Also Read This: ओपन जिम तथा जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान अगले आदेश तक रहेंगे बंद: उपायुक्त

बब्बर ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं और राज्य सभा के सदस्य हैं, यदि वह अपने साथ काम कर चुके विधायकों से मिलने बेंगलूरु के एक रिसॉर्ट में जाते हैं तो उन्हें मध्यप्रदेश के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने देने में क्या परेशानी है. यदि सिंह विधायकों से बात करके मतभेद दूर करना चाहते हैं तो इसमें किसी को क्या दिक्कत हो सकती है.

राज्य सभा सदस्य बब्बर ने कहा कि किस कानून के तहत सिंह को रिसॉर्ट में ठहरे विधायकों से मिलने नहीं दिया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दिनों कानून लागू कराने वाली एजेंसियां वैसा ही करती हैं जैसा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता करवाना चाहते हैं। भाजपा शासित राज्यों में तानाशाही का आलम है.

Also Read This: सदन में तानाशाही नहीं चलेगी: सभापति

गौरतलब है कि सिंह बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे मध्यप्रदेश के 21-22 विधायकों से मिलने गये थे जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया. इस मामले को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने आज राज्य सभा में प्रश्न काल शुरू होते ही जबर्दस्त हंगामा किया जिससे सदन कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदन में तानाशाही नहीं चलेगी: सभापति

Next Post

माता वैष्णो देवी की यात्रा बंद, मरीजों की संख्या 1 लाख 94 हजार से अधिक

Next Post
माता वैष्णो देवी की यात्रा बंद, मरीजों की संख्या 1 लाख 94 हजार से अधिक

माता वैष्णो देवी की यात्रा बंद, मरीजों की संख्या 1 लाख 94 हजार से अधिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d