झारखंड राज्य किसान सभा बैठक
रांची:- झारखंड राज्य किसान सभा की आनलाइन बैठक राजेंद्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक में किसान विरोधी विल के खिलाफ 5 नवंबर को देशव्यापी चक्का जाम, 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल एवं 27 नवंबर को झारखंड राजभवन किसान मार्च का निर्णय लिया गया. पंजाब सरकार के तर्ज पर झारखंड सरकार कृषि विल लाये ,ताकि किसानों को फसल का समर्थन मुल्य की गारंटी हो सके तथा समर्थन मुल्य से कम दाम पर अनाज खरीदने पर कानूनी कार्रवाई की जा सके.
केरल सरकार द्वारा धान का समर्थन मुल्य 27 रूप 50 पैसा प्रति क्विंटल किसानों को देने, तथा 16 सब्जियों का समर्थन मुल्य की घोषणा के तर्ज पर झारखंड सरकार एम,एस,पी ,लागू करें. ग्रेटर रांची के नाम पर किसानों के लाखों एकड़ जमीन अधिग्रहण एवं चतरा, बोकारो सहित अन्य जिलों में वन क्षेत्र से किसानों को हटाने, दमनात्मक कार्रवाई करने के खिलाफ विरोध आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से सुरजीत सिन्हा,सुफल महतो, प्रफुल्ल लिंडा, विरेन्द्र कुमार,सपन महतो,चारों भगत, विश्व देव सिंह मुंडा, श्यामसुंदर महतो,मधुवा कच्छप, रघुवीर मंडल,अशगर आलम उपस्थित थे.
