रांची: दिनांक 14 दिसम्बर को अखिल भारतीय किसान समन्वय संघर्ष समिति के देश व्यापी आंदोलन के तहत रांची में शहीद चौंक से किसान मार्च शुरू हो कर राजभवन पहुंचा. किसान विरोधी कानून वापस लो,धान 10 रू12 खरीदना नहीं चलेगा,20रू 70 पैसा खरीदना होगा, पंजाब के तर्ज पर झारखंड सरकार विल लावे.
किसान मार्च का नेतृत्व झारखंड राज्य किसान समन्वय संघर्ष समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो,जी,के वासी,अजय सिंह, प्रकाश विप्लव, प्रफुल्ल लिंडा , भुवनेश्वर मेहता कर रहे थे. मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान समन्वय संघर्ष समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा किसान विरोधी कानून के खिलाफ देश में किसान आन्दोलन का बिसात बिछ गया है, कानून वापस लेने तक आन्दोलन जारी रहेगा. बहुत हुआ किसानों के साथ अत्याचार , अबकी बार मोदी सरकार के नारे में मोदी सरकार में आया,2014 में खतरनाक भूमीअधिगरहण कानून लाया, देशव्यापी विरोध के कारण पारित नहीं करा सका, मोदी के इशारे पर झारखंड में सी,एन,टी, एवं एस ,पी ,टी, एक्ट में संशोधन की नापाक कोशिश हुई.
भाजपा किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ आन्दोलन में बह जाएगा. मजदूर नेता ,के ,बकसी,ने कहा देश का किसान मोदी के किसान विरोधी रुख को समझ गया है, किसानों को दबाया नहीं जा सकता, ए, आई,के, एस, राज्य अध्यक्ष भुवनेश्वर मेहता ने कहा किसान विरोधी कानून के खिलाफ आन्दोलन आजादी का आंदोलन का रूप ले लिया है. कानून के पक्ष में भाजपा का कोइ चौपाल काम नहीं आएगा, सीटू राज्य महासचिव प्रकाश विप्लव ने कहा किसान आन्दोलन का मजदूर संगठन पूर्ण समर्थन में खड़ा है.
इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा के रामधन मछुवा , अजय सिंह,सुखनाथ लोहरा,,मधुवा कच्छप, सुरेन्द्र बैठा, सुरेश मुंडा,अमर महली, जयपाल मुंडा,बिनोद साव, रामप्रसाद पातर,शंकर मुंडा,श्रवन मुंडा, बिणा लिंडा,अमर मुंडा,सोमवारी देवी,पोली गोंझू, प्रेम पात्र, दिनेश महतो,बसंत मुंडा, गणपति भोगता,सुफल महतो,बंधन भोगता, बेंजामिन तिर्की, बैंजामिन कुजुर, रामदेव टोप्पो, इस्माइल लुगुन,मनबोध हजाम , जितेन्द्र महतो,दीपक सोनार आदि ने संबोधित किया.

