BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजभवन – कांटाटोली स्मार्ट रोड सड़क बनाने का काम शुरू, दो साल में होगा पूरा

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in Uncategorized
राजभवन – कांटाटोली स्मार्ट रोड सड़क बनाने का काम शुरू, दो साल में होगा पूरा

Raj Bhavan - Kantatoli smart road road construction work to be completed in two years

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए राजभवन से कांटाटोली चौक तक स्मार्ट रोड बनाने का काम शुरू हो गया है. गुरूवार की अहले सुबह से ही पुराने बिरसा मुंडा जेल की चहारदिवारी हटाने का काम शुरू किया गया. जरूरत के मुताबिक आगे भी चहारदिवारी हटाने का काम किया जायेगा. सड़क निर्माण के लिए नापी एवं चिन्ह लगाने का काम भी शुरू हो गया है. राजभवन- कांटाटोली स्मार्ट रोड संख्या -3 को दो साल में पूरा कर दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इससे पहले जुडको द्वारा बिरसा चौक -एयरपोर्ट स्मार्ट रोड संख्या -1 एवं राजभवन -बिरसा चौक स्मार्ट रोड संख्या -2 के निर्माण कार्य का क्रियान्वयन कराया जा रहा है.

 92.99 करोड़ रुपए होगें खर्च

राजभवन-कांटाटाली स्मार्ट रोड 2.88 किलोमीटर लंबी होगी. 92.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. अमर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्मार्ट रोड का काम कराया जा रहा है. एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य के लिए फरवरी माह में ही भूमि पूजन किया गया था. तकनीकी कार्यों को पूरा करने के बाद अब काम शुरू किया गया है. स्मार्ट रोड के निर्माण के क्रम में किसी भवन का अधिग्रहण कर उसे क्षति नहीं पहुंचायी जायेगी.

इस स्मार्ट रोड की चौड़ाई 18 मीटर से 21 मीटर तक की होगी.स्मार्ट रोड के तहत डक्ट, ड्रेनेज सिस्टम, बस-बे और लैंड स्केपिंग का काम किया जायेगा जिससे सड़क पर पानी नहीं फैलेगा वहीं सड़क के उपर किसी प्रकार का तार नहीं गुजरेगा. सड़क के किनारे सौंदर्यीकरण के लिए गमले में पौधे लगाये जायेंगे. साथ ही लोगों को सुस्ताने के लिए बेंच भी लगाये जायेंगे. निर्मित होने वाले डक्ट के भीतर बिजली एवं टेलीकाम के तार गुजारे जायेंगे. इससे नहीं सिर्फ क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि सड़क सुदृढ़ीकरण होगा. स्टार्म वाटर भी भूमिगत जायेगा.

जुडको उप परियोजना प्रबंधक कार्तिकेय उपाध्याय द्वारा गुरूवार की अहले सुबह जेसीबी से पुराने बिरसा मुंडा जेल की चहारदिवारी हटाने का काम शुरू किया गया. उपाध्याय की देखरेख में स्मार्ट रोड -3 का निर्माण कार्य पूरा होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छह प्लास्टिक आइटमों पर दो अक्टूबर से लगेगा देशव्यापी प्रतिबंध

Next Post

कच्छ की खाड़ी में पाक कमांडो का प्रवेश ,खुफिया विभाग की चेतावनी

Next Post
कच्छ की खाड़ी में पाक कमांडो का प्रवेश ,खुफिया विभाग की चेतावनी

कच्छ की खाड़ी में पाक कमांडो का प्रवेश ,खुफिया विभाग की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d