धनबाद:- धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा और उनकी पत्नी नेशनिवार को स्थानीय सदर अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन का पहला डोज लिया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि स्वदेशी वैक्सीन के आने से भारत ने कोरोना पर विजय प्राप्त कर लिया है. इतना ही नहीं भारत पड़ोसी देशों को भी वैक्सीन मुहैया करा रहा है. उन्होंने अपील की कि लोग निर्भीक होकर कोरोना का टीका लगवाएं, जिससे भारत से कोरोना को पूरी तरह से खदेड़ा जा सके.

