BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बिना मास्क के दिखे राज ठाकरे, कहीं ये बातें

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बिना मास्क के दिखे राज ठाकरे, कहीं ये बातें
Share on FacebookShare on Twitter


मुंबई: कोरोना वायरस की महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में संक्रमितों की तादाद फिर से बढ़ रही है. तेज रफ्तार कोरोना के बीच राज्य सरकार ने कई जगह सख्ती के निर्देश दे दिए लेकिन इनका पालन कराना पुलिस प्रशासन के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा है. कल शिवाजी पार्क मुंबई में आयोजित मराठी भाषा दिवस कार्यक्रम में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे बगैर मास्क के नजर आए.

मास्क को लेकर राज ठाकरे ने कहा कि मैं मास्क का उपयोग नहीं करता. कार्यक्रम में अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधु के साथ पहुंचे राज ठाकरे ने शिवाजी जयंती और मराठी भाषा दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यदि कोरोना वायरस इतना ही अधिक तेजी से फैल रहा है तो चुनाव क्यों नहीं टाल दिए जा रहे.

पूरे कार्यक्रम के दौरान एमएनएस चीफ राज ठाकरे बगैर मास्क के नजर आए. बताया जाता है कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी. अनुमति नहीं मिलने के बावजूद संपन्न हुए इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की कई हस्तियों ने शिरकत की. कार्यक्रम में भारी भीड़ नजर आई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IAF ने दूसरी वर्षगांठ पर ढेर किया अपना टारगेट

Next Post

आत्मनिर्भर भारत अभियान में विज्ञान की शक्ति का बहुत योगदानः पीएम मोदी

Next Post
28 दिसंबर को पीएम करेंगे पहली चालक रहित ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ

आत्मनिर्भर भारत अभियान में विज्ञान की शक्ति का बहुत योगदानः पीएम मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d