BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AK-47 से लैस बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में थाने से मोस्टवांटेड को छुड़ाया

by bnnbharat.com
September 7, 2019
in समाचार
AK-47 से लैस बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में थाने से मोस्टवांटेड को छुड़ाया
Share on FacebookShare on Twitter

फिल्मों में अक्सर देखा होगा कि थाने में बंद अपने साथी को छुड़ाने लिए बदमाश गाड़ियों से आते हैं और दनादन फायरिंग कर छुड़ा ले जाते हैं। सोचिए अगर हकीकत में ही ऐसा सीन देखने को मिले तो क्या होगा? जी हां, आप सोचेंगे हकीकत में कैसे संभव है? पुलिस इतनी आसानी से किसी अपराधी को थाने से कैसे ले जाने देगी। लेकिन आपको बता दें ऐसा हुआ है। राजस्थान में बिल्कुल फिल्मी अंदाज में AK-47 रायफलों से लैस बदमाश आए, दनादन फायरिंग की और हार्डकोर बदमाश विक्रम उर्फ ‘पपला’ को छुड़ाकर ले गए। पुलिस महज तमाशा देखती रह गई।

बता दें, यह घटना अलवर जिले के बहरोड़ थाने की है। शुक्रवार को यहां AK-47 से लैस 15-20 लोग गाड़ियों से आए और हरियाणा के 5 लाख के इनामी बदमाश विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को लॉक-अप से छुड़ाकर ले गए। इस दौरान अपराधी लगातार गोलियां चलाते रहे। हैरत की बात ये है कि इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक फायर तक नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के बदमाश को बहरोड़ पुलिस पकड़ कर लाई थी। आज सुबह करीब 9 बजे बदमाश फायरिंग कर हार्डकोर बदमाश को छुड़ाकर ले गए। बदमाश स्विफ्ट कारों में सवार होकर आए थे। उन्होंने थाने पर 30 से 40 राउंड फायर किए। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को गन प्वाइंट पर लिया और लॉकअप का ताला तोड़कर विक्रम उर्फ पपला को छुड़वा लिया। बाद में बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बतौर पुलिस इलाके की नाकाबंदी का आदेश दिया गया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। हरियाणा के डॉक्टर कुलदीप गैंग से जुड़े पपला पर 5 हत्याओं का आरोप है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

STF ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Next Post

मोदी ने चंद्रयान-2 की असफलता से निराश इसरो प्रमुख को दी सांत्वना

Next Post
मोदी ने चंद्रयान-2 की असफलता से निराश इसरो प्रमुख को दी सांत्वना

मोदी ने चंद्रयान-2 की असफलता से निराश इसरो प्रमुख को दी सांत्वना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d