BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान के कलाकारों को रास आ रहा झारखंड, कहा-आमदनी से मिली राहत

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:-  राजस्थान के कलाकारों के लिए इन दिनों झारखंड पसंदीदा राज्य बन गया है. इसी का नतीजा है कि वहां के तमाम कलाकारों के यहां आने का सिलसिला जारी है. इन दिनों राजस्थान के कोटा के लोग धनबाद की सड़कों पर अपना व्यवसाय करते नजर आ रहे हैं. कोटा के रहने वाले ये लोग एक महीने पहले से ही यहां पहुंचे हैं. सिंचाई के साधन नहीं होने के कारण ये लोग खेती नहीं कर पाते, जिस कारण पलायन कर गए हैं और मिट्टी के बर्तन बनाकर बेच रहे हैं.

मिट्टी की बर्तनों की यहां अच्छी कीमत

सामान बेचने वाले राजस्थान के युवक आत्माराम ने ईटीवी भारत से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारी मिट्टी की बर्तनों की यहां अच्छी कीमत मिलती है, यहां अच्छी आमदनी भी होती है. राजस्थान में यह बर्तन करीब-करीब सभी घरों में उपयोग किया जाता है. झारखंड में इस तरह के बर्तन नहीं मिलते हैं, इसकी बिक्री भी अच्छी हो जाती है. राजस्थान के बुजुर्ग बौ लाल ने बताया कि वे लोग किसान हैं, उनके पास खेत भी है, लेकिन सिंचाई के साधन नहीं होने के कारण वे यहां व्यवसाय के लिए पहुंचते हैं. इसे बेचकर ही हमारा जीवन यापन चलता है. राजस्थान से आए लोगों ने कहा कि सरकार यदि सिंचाई की सुविधा दें तो हम खेती कर अपना जीवन यापन कर सकते हैं. बिक्री के बाद इतनी आमदनी हो जाती है कि जीवन गुजर बसर कर सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नौकरानी ने आत्महत्या की,पुलिस छानबीन में जुटी

Next Post

आजसू पार्टी ने 1 लाख सक्रिय और 10लाख साधारण सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

Next Post
आजसू पार्टी ने 1 लाख सक्रिय और 10लाख साधारण सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

आजसू पार्टी ने 1 लाख सक्रिय और 10लाख साधारण सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d