BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान भाजपा प्रमुख मदनलाल सैनी का एम्स में निधन

by bnnbharat.com
June 24, 2019
in Uncategorized
राजस्थान भाजपा प्रमुख मदनलाल सैनी का एम्स में निधन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 24 जून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रमुख मदनलाल सैनी का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें पिछले सप्ताह यहां भर्ती कराया गया था। एम्स के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सैनी को अस्पताल में 22 जून को भर्ती किया गया था। आज (सोमवार ) को उनका शाम 7 बजे के करीब निधन हो गया।”

उन्होंने बताया कि उन्हें खून से संबंधित कुछ समस्याएं थीं।

पिछले साल सैनी को राजस्थान इकाई का प्रमुख बनाया गया था, इसके कुछ महीने बाद राज्य में चुनाव हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी की मौत पर दुख प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,

“श्री मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी जन्मजात प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ऊं शांति।”

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा,

“अभी-अभी मदन लाल सैनी की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। सैनी, जिन्होंने पार्टी में कई पद संभाले थे, एक सच्चे लोक सेवक थे। उनका पूरा जीवन पार्टी और समाज के लिए समर्पित था। राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।”

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया,

“भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदनलाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कष्ट को सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अस्पतालों में हिंसक घटनाओं को रोकने के लिये डीएसपी होंगे अधिकृत: मुख्य सचिव

Next Post

बिहार : एईएस मामले में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जांच के आदेश

Next Post
बिहार : एईएस मामले में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जांच के आदेश

बिहार : एईएस मामले में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d