NEW DELHI:- कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं. साथ ही बोर्ड ने 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की. कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा ही प्रमोट किया जाएगा. (RBSE Exam 2021)
कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया था. इसके अलावा 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया था.
15 दिन के बाद होगी समीक्षा
राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने बताया कि प्रदेश में 15 दिन के बाद कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोरोना की लहर को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

