BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान सरकार ने 5 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

by bnnbharat.com
March 27, 2020
in Uncategorized
राजस्थान सरकार ने 5 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

राजस्थान सरकार ने 5 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को एक राहत भरी खबर है. राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 5 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है. वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब राज्य कर्मियों का डीए 12 प्रतिशत से बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया है.

डीए बढ़ोतरी का लाभ राज्य के करीब साढ़े दस लाख कार्मिकों को मिलेगा. गौरतलब है कि राज्य में करीब 7 लाख कर्मचारी और करीब साढ़े तीन लाख पेंशनभोगी हैं, जिन्हें डीए बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. हालांकि केंद्र सरकार की तुलना में राज्य कर्मचारियों को सरकार ने करीब आठ महीने की देरी के बाद इसका लाभ दिया है.

Also Read This: लॉकडाउन: दुमका में गैंगरेप, रेंगती हुई सड़क पर पहुंची

एक जनवरी 2004 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 29 फरवरी 2020 तक का महंगाई भत्ता उनके जीपीएफ फंड में जमा होगा. जबकि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को बकाया डीए का नकद लाभ मिलेगा. सभी कर्मचारियों को बढ़ाए गए डीए का नकद लाभ 1 मार्च 2020 से मिलेगा. जो कि 1 अप्रैल को मिलने वाले वेतन और पेंशन में इस बढ़ोतरी के साथ मिलेगी.

वित्त विभाग ने इसी सप्ताह डीए में बढ़ोतरी की फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेजी थी. प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद शुक्रवार को सीएमओ से फाइल वापस वित्त विभाग को भेज दी गई है. इसमें एरियर का पैसा जीपीएफ में जमा होगा. डीए बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर सालाना 400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में डीए बढ़ाने की घोषणा की थी. शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते अब सोमवार को बढ़े हुए डीए के आदेश हो सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रद्द हो सकता है ICC T20 World Cup

Next Post

प्रेस काउंसिल ने राज्य सरकारों को चेताया, बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

Next Post
प्रेस काउंसिल ने राज्य सरकारों को चेताया, बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

प्रेस काउंसिल ने राज्य सरकारों को चेताया, बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d