BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Rajasthan PTET 2020: आवेदन फॉर्म में 27 सितंबर तक सुधार का मौका

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
Rajasthan PTET 2020: आवेदन फॉर्म में 27 सितंबर तक सुधार का मौका
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan PTET) 2020 का आयोजन 16 सितंबर को सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है. इसके परिणाम 1 अक्टूबर, 2020 तक घोषित किए जाने की संभावना है. वहीं, ऑफिशियल वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी गई है. जिसके अनुसार, उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में 27 सितंबर तक सुधार कर सकते हैं. सूचना में कहा गया है कि डेटा में त्रुटियों के सुधार का यह अंतिम अवसर होगा. इसके बाद उम्मीदवारों को मौका नहीं दिया जाएगा. आवेदन फॉर्म में भरे गए विवरणों में संशोधन के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, ptetdcb2020.com या ptetdcb2020.org पर विजिट करना होगा.

इन स्टेप से करें आवेदन फॉर्म में सुधार

आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, ptetdcb2020.com या ptetdcb2020.org पर लॉगइन करें. होमपेज पर दो वर्षीय और चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम का लिंक दिखाई देगा. उम्मीदवार अपने पाठ्यक्रम का चयन करें. अब करेक्शन पैनल पर जाएं. अब एक नया पेज ओपन होगा. यहां उम्मीदवार अपने फॉर्म नंबर, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगइन करें. अब आपका आवेदन फॉर्म एक नए पेज पर प्रदर्शित होगा. इसमें जहां आवश्यकता हो, वहां संशोधन करें. उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि आवेदन फॉर्म में संशोधन के बाद इसे लॉक किया जाना जरूरी है. लॉक करने के बाद इसे डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल के सुरक्षित रखें.

बता दें कि राजकीय डूंगर कॉलेज, बीकानेर द्वारा आयोजित राजस्थान पीटीईटी में लगभग 4.84 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए पीटीईटी परीक्षा में 1,90,000 पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 1,57,000 उम्मीदवार शामिल हुए. जबकि, दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत 3,67,662 उम्मीदवारों में से 3,26,683 उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. गौरतलब है कि राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है. इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के सरकारी और निजी टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों के दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम और चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश कराया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार्यकर्ताओं की बदौलत 2022 का चुनाव जीतेंगे: स्वतंत्र देव सिंह

Next Post

कोरोना जांच कैंपों की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की समीक्षा बैठक

Next Post
कोरोना जांच कैंपों की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की समीक्षा बैठक

कोरोना जांच कैंपों की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की समीक्षा बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d