BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान रॉयल्स आज करेगी मुंबई इंडियंस का सामना

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
राजस्थान रॉयल्स आज करेगी मुंबई इंडियंस का सामना
Share on FacebookShare on Twitter

अबू धाबी: चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 20वें मैच में आज शेख जायेद स्टेडियम में पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. मुंबई को अपने पिछले मैच में जीत मिली थी जबकि राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई को पांच मैचों में तीन जीत और दो हार मिली हैं.

मुंबई इंडियंस इंडियन का संतुलित प्रदर्शन

राजस्थान का यह पांचवां मैच होगा और अभी तक खेले गए चार मैचों में उसे दो में जीत और दो में हार मिली है. मुबंई ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी. एक बार फिर चार बार की विजेता ने संतुलित प्रदर्शन किया था और बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी दोनों में अच्छा किया था. मुंबई की सलामी जोड़ी के दोनों खिलाड़ी फॉर्म में है. किसी मैच में क्विंटन डी कॉक चलते हैं तो किसी मैच में कप्तान रोहित शर्मा. डी कॉक ने पिछले मैच में अर्धशतक जमाया था. दोनों में कोई न कोई बल्लेबाज रन करता ही है.

मुंबई को कमजोर करने की होगी कोशिश

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ की नजरें इस बात पर होंगी कि वह इन दोनों को जल्दी आउट कर मुंबई को कमजोर करें ताकि दबाव बनाया जा सके. मध्य क्रम में भी सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन किया है और अगर रोहित-डी कॉक विफल रहते हैं तो यह दोनों टीम को संभाल सकते हैं. वहीं, निचले क्रम में कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या ने पिछले मैचों में आतिशी बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्कोर दिया था. इस लिहाज से मुंबई की बल्लेबाजी क्रम को समेटना राजस्थान के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा. राजस्थान की कोशिश होगी कि वह इन सभी के बल्ले की धार को कुंद कर सके और मुंबई को ज्यादा स्कोर नहीं करने दे.

मुंबई राजस्थान को कर सकती है परेशान

लेकिन राजस्थान अगर मुंबई के बल्लेबाजों से बचती है तो उसके गेंदबाज राजस्थान को परेशान कर सकते हैं. जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट और जेम्स पेटिंसन की तिगड़ी के लिए राजस्थान का अधूरा सा बल्लेबाजी क्रम एक झटके की बात लगता है. राजस्थान की बल्लेबाजी में तीन बल्लेबाज ही अहम हैं और वो हैं कप्तान स्मिथ, जोस बटलर और संजू सैमसन. यह तीनों अगर जल्दी आउट हो जाते हैं तो राजस्थान के लिए मुश्किल होगी. मुंबई की थिंक टैंक इस बात को अच्छे से जानती है. स्मिथ ने पिछली मैच की हार के बाद कहा था कि उनके शीर्ष-3 को रन करने ही होंगे और अंत तक टिकना होगा.

स्मिथ के पास मजबूत विकल्प नहीं

स्मिथ जानते हैं कि उनकी टीम के पास मध्य क्रम और निचले क्रम में कोई मजबूत विकल्प नहीं हैं. बेन स्टोक्स टीम के साथ आ गए हैं लेकिन प्रोटोकॉल्स के मुताबिक वह छह दिन क्वारंटीन में रहेंगे. गेंदबाजी में भी जोफरा आर्चर के अलावा कोई और स्मिथ के पास मजबूत विकल्प नहीं दिखता है. टॉम कुरैन कुछ हद तक टीम का साथ दे सकते हैं लेकिन दो गेंदबाजों के दम पर राजस्थान का मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल होगा.

Also Read This:-

https://bnnbharat.com/afghanistan-batsman-najib-tara/
https://bnnbharat.com/yogi-government-corrects/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटों में 61,267 नए मामले

Next Post

राहुल ने कहा- PM को केवल अपनी इमेज की चिंता

Next Post
राहुल का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लॉन्च किया कैंपेन

राहुल ने कहा- PM को केवल अपनी इमेज की चिंता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d