BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनोखा परिवार, जो मिट्टी को ‘सोना’ बनाकर बेचता है

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in Uncategorized
अनोखा परिवार, जो मिट्टी को ‘सोना’ बनाकर बेचता है
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के बिकानेर जिले में एक गांव है विशाला, जहां का एक परिवार मिट्टी को ‘सोना’ बनाता है। आपको यह बात थोड़ी अटपटी और हैरतअंगेज लग रही होगी, लेकिन आप जब इस खबर को पढ़ेंगे तो बात समझ जाएंगे। दरअसल यह परिवार मिट्टी से आभूषण बनाता है और उसे देश के कई शहरों में बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाता है।

जिस तरह सोने से बनने वाले आभूषण महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाते हैं, ठीक वैसे ही मिट्टी के बनने वाले ये आभूषण भी महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। लेकिन फर्क बस इतना है कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति सोने के आभूषण खरीदने की नहीं है, वे लोग ऐसे आभूषण से अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

मिट्टी के आभूषण बनाने वाले परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वे लोग पिछले 20 वर्षों से ये आभूषण बना रहे हैं। इन आभूषणों को बहुत ही कम कीमत में बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि वे महिलाओं के लिए सभी तरह के आभूषण बनाते हैं और अलग-अलग शहरों में इसे बेचते हैं।सोने के आभूषण से मिट्टी के आभूषणों की तुलना करना बेमानी है, लेकिन जो शख्स मिट्टी के आभूषण बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, उसके लिए ये आभूषण सोने से कम नहीं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में पहले ऑनलाइन स्टोर, फिर खुदरा दुकान खोलेगी एप्पल

Next Post

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी परिसर में 2 सितंबर से शुरू होंगी IIIT झारखंड की कक्षाएं

Next Post
झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी परिसर में 2 सितंबर से शुरू होंगी IIIT झारखंड की कक्षाएं

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी परिसर में 2 सितंबर से शुरू होंगी IIIT झारखंड की कक्षाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d