BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त के निर्देश पर 5 मिनट में बना राजेश गुप्ता का राशन कार्ड

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in Uncategorized
उपायुक्त के निर्देश पर 5 मिनट में बना राजेश गुप्ता का राशन कार्ड
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने आज संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 5 मिनट के अंदर झरिया कोयरिबांध के राजेश कुमार गुप्ता का राशन कार्ड निर्गत करवाया.

गुप्ता दिल्ली में गाड़ी चला कर अपनी पत्नी और 2 छोटी छोटी बच्चियों का पालन पोषण कर रहे थे. इसी बीच दिल्ली में उनका हिप के पास बॉल जॉइंट टूट गया. इस वजह से वे वाहन चलाने में लाचार हो गए. वे चार माह पहले झरिया अपने घर आए. परिवार का पालन पोषण करने में भारी कठिनाई हो रही थी. उनके पास न तो राशन कार्ड था और न ही इलाज के लिए पैसे थे. 

प्रतिदिन की तरह आज भी उपायुक्त अपना कार्य संपन्न करने के उपरांत समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित अपने कक्ष से नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा की भूतल पर एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी पत्नी तथा अपनी दो पुत्रियों के साथ प्रतीक्षारत था. 

उपायुक्त उनको देखते ही रुक गए तथा उनसे यहां आने का कारण पूछा. श्री गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली में कार्य करते थे. कार्य के दौरान उनके जांघ की हड्डी टूट गई थी. जिसके कारण वह चलने फिरने में असमर्थ हो गए हैं. वर्तमान में वह जीविकोपार्जन में असमर्थ हैं. साथ ही उन्हें सरकार से किसी प्रकार का कोई लाभ भी प्राप्त नहीं होता है. 

उपायुक्त ने उनकी स्थिति को देखते हुए तुरंत श्री अनुज बांडो सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को बुलाया तथा अविलंब सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. 

निर्देशानुसार श्री बांडों ने फौरन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव को संपर्क कर यथाशीघ्र इनका दिव्यांग का प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आग्रह किया. उन्होंने बताया कि जैसे ही इनका दिव्यांग का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा वैसे ही इन्हें स्वामी विवेकानंद पेंशन योजना से जोड़ दिया जाएगा.

उपायुक्त के निर्देश का असर पूरे समाहरणालय में दिखा. इस दौरान विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने उक्त व्यक्ति के परिवार से मुलाकात कर तुरंत उनका राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन अप्लाई कराया और 5 मिनट में राशन कार्ड बन गया.

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कई बार उपायुक्त ने आमजनों के प्रति अपनी संवेदनशीलता कई माध्यमों से प्रकट की है. जिसमें, जनता दरबार में आने वाले दिव्यांगजन, बुजुर्ग तथा किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों हेतु इनके निर्देश पर भूतल पर प्रतीक्षालय का निर्माण करन ,जहां जनता दरबार के दिन स्वयं उपायुक्त अपने कक्ष से नीचे उतर कर जनता दरबार में आए हुए असहाय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या का त्वरित समाधान करते हैं. 

उनके निर्देश पर विकसित ई समाधान शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से दूर-दराज में रहने वाले व्यक्ति अपनी शिकायत सीधे उपायुक्त तक पहुंचा सकते हैं. साथ ही शिकायत दर्ज होने से लेकर निष्पादन तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रियल टाइम ट्रैक कर सकते हैं. इस प्रणाली का लाभ अब तक जिले के अनेक लोगों ने लिया है तथा उपायुक्त की सक्रियता का प्रमाण है कि अब तक इसके माध्यम से लगभग 90प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया जा चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक में मॉडल सीएचसी 262 लिडर स्कूल सहित अन्य प्रस्ताव पारित

Next Post

कोरोना को हराकर 2 हुए डिस्चार्ज

Next Post
नहीं थम रहा कोरोना की रफ्तार, झारखंड में सोमवार को 204 नये मरीज

कोरोना को हराकर 2 हुए डिस्चार्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d