BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महीनों से ट्राई साइकिल को भटक रहा राजेश, CDPO पर लग रहे अनियमितता के आरोप

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in समाचार
महीनों से ट्राई साइकिल को भटक रहा राजेश, CDPO पर लग रहे अनियमितता के आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिंह,
चतरा (इटखोरी):  सरकार विकलांगों के लिए चाहे जितनी योजनाएं पटल पर क्रियान्वित कर दें लेकिन विकलांगों की पहुंच से ये सभी दूर हैं. इसका सबूत धनखेरी गांव के 35 वर्षीय राजेश भुईयां की आपबीती से मिलता है. राजेश भुईयां महीनों से ट्राई साइकिल पाने के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय का चक्कर काट रहा है . सीडीपीओ की दुर्व्यवहार मानसिकता की बजह से राजेश आज डंडा के सहारे चलने को मजबूर हैं. राजेश का हाल यह है कि वह डंडा के सहारे अपने जीविकोपार्जन के लिए दूसरे के सामने हाथ फैला रहा है.

जिससे सीडीपीओ पर अनियमितता के क‌ई गंभीर आरोप लगने शुरू हो गये हैं. आपको बता दें कि राजेश थक हार कर अपनी आपबीती जीप सदस्य को सुनाई तो जीप सदस्य ने मामला को संज्ञान में लेते हुए राजेश भुईयां को ट्राई साइकिल देने की अनुशंसा की लेकिन सीडीपीओ की दुर्व्यवहार मानसिकता ने जीप सदस्य की अनुशंसा को दरकिनार करते हुए राजेश को भटकने पर मजबूर कर दिया है.

वहीं जीप सदस्य दीलीप कुमार ने शनिवार को राजेश भुईयां को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचे जहां सीडीपीओ नदारद मिली जिससे मौजूद कर्मीयों को फटकार लगाते हुए बताया कि आए दिन भी सीडीपीओ कार्यलय में नदारद रह कर सिर्फ खानापूर्ति कर हाजिरी बना रही है. वहीं सीडीपीओ के खिलाफ बहुत जगह से संज्ञान में आ रहा है कि बाल विकास परियोजना में कोई भी काम नहीं हो रहा है. वहीं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनापुर का एक नियुक्ति पत्र में पैसा नहीं मिलने पर उस व्यक्ति को फटकार लगाते हुए भगा दिया गया है.

मालूम हो कि सरकार द्वारा विकलांगों के लिए पेंशन योजना के साथ रोजगार के लिए ऋण व तकनीकी प्रशिक्षण की तमाम योजनाएं चलायी जा रही है. यही नहीं विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं व एनजीओ विकलांगों को ट्राई साइकिल वितरित करते देखे जाते हैं. लेकिन इसके बावजूद विकलांग सभी योजनाओं से वंचित नजर आ रहे हैं. इसी की बानगी है धनखेरी निवासी राजेश भुईयां महीनों से बाल विकास परियोजना कार्यालय के चक्कर काट रहा है लेकिन उसे एक ट्राई साइकिल नहीं मिल पायी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची घायल

Next Post

हार्डकोर महिला नक्सली करुणा गिरफ्तार

Next Post
हार्डकोर महिला नक्सली करुणा गिरफ्तार

हार्डकोर महिला नक्सली करुणा गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d