रांची:-प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज उत्तर प्रदेश के देवरिया में भाजपा के झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश प्रभारी , उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात की . त्रिपाठी ने शुक्ल की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उनको अपनी शुभकामनाएं दी. शुक्ल झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी है.
ज्ञातव्य है कि शुक्ल के त्रिपाठी से पारिवारिक संबंध है. शुक्ल वाराणसी में एक न्यायमूर्ति के यहा और देवरिया में अपने अत्यंत निकट संबंधियों के यहा शादी समारोह में भाग लेने आए है. शुक्ल 12 दिसम्बर को झारखंड लौटेंगे.

