BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोकारो के  32 वें उपायुक्त के रूप में राजेश कुमार सिंह ने लिया पदभार

by bnnbharat.com
July 15, 2020
in Uncategorized
बोकारो के  32 वें उपायुक्त के रूप में राजेश कुमार सिंह ने लिया पदभार

बोकारो के  32 वें उपायुक्त के रूप में राजेश कुमार सिंह ने लिया पदभार

Share on FacebookShare on Twitter

खास बात :

देश के पहले दृष्टिहीन आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने  उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, बोकारो के रूप में पदभार ग्रहण किया.

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन तथा मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह के उम्मीदों पर खरा उतरूंगा- उपायुक्त

कहा- बोकारो जिला के विकास में हर संभव प्रयास करूंगा, जिला वासियों के समस्याओं का समाधान त्वरित हो इस दिशा में लगातार कार्य करूंगा

बोकारो : समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त, बोकारो के रूप में 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया. राजेश कुमार को पदभार वर्तमान उपायुक्त मुकेश कुमार के द्वारा प्रदान किया गया. ज्ञात हो कि बोकारो के नए उपायुक्त  राजेश कुमार सिंह दृष्टिहीन है तथा लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. देश के पहले दृष्टिहीन जिला दंडाधिकारी सह-उपायुक्त के रूप में राजेश कुमार सिंह की पदस्थापना झारखंड के बोकारो जिला में हुई है. पदभार ग्रहण के दौरान उपायुक्त, बोकारो राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पूरे देश के पटल पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने पहली बार किसी दृष्टिहीन अधिकारी को जिले की कमान सौंपी है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव का आभार प्रकट करते हुए उन्हें यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा तथा बोकारो जिला के विकास में हरसंभव प्रयास करूंगा.

हौसले बुलंद हो तो दृष्टिविहीन होना अभिशाप नहीं बल्कि वरदान है

उपायुक्त बोकारो राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर आप के हौसले मजबूत हैं तथा लक्ष्य निर्धारित है तो दृष्टिहीन होना कोई अभिशाप नहीं बल्कि वरदान है. भारत में डायवर्सिटी की एक अलग पहचान है असमानता के बावजूद भी जो इस कसौटी पर बेहतर तरीके से मुकाम हासिल करते हैं वह विशेष कहलाते हैं.   दृष्टिहीनता कमजोरी के रूप में नहीं दिखती बल्कि यह मुझे अन्य लोगों से भिन्न बनाती है ताकि मैं एक समान सभी को समान अधिकार दिला सकूं. लक्ष्य निर्धारण करते वक्त मुझे किसी का चेहरा नहीं दिखाई देता बल्कि मैं लक्ष्य को लेकर ही चलता हूं. आने वाले दिनों में मैं बोकारो जिला के विकास का लक्ष्य लेकर चलूंगा तथा बोकारो वासियों को सरकारी योजनाओं से हर संभव सुविधा प्रदान करने की दिशा में कार्य करूंगा.

उपायुक्त को प्रभार प्रदान करते हुए मुकेश कुमार ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के दौरान पदाधिकारियों का पदस्थापन एवं स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जिस प्रक्रिया में हम अपने सेवा के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करते हैं. आने वाले दिनों में बोकारो के नए उपायुक्त भी उसी सेवा तथा निष्ठा भाव से बोकारो वासियों की सेवा करेंगे जिस सेवा भावना से मैंने अब तक किया है.

नए उपायुक्त के पद ग्रहण समारोह के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी चास, अनुमंडल पदाधिकारी तेनुघाट-बेरमो जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में धर्मशाला, मैरिज हॉल, लॉज व हॉस्टल को मिलेगा लाइसेंस, डिप्टी मेयर ने दिया निर्देश

Next Post

 बेतिया में कारतूस खोखा व मास्टर चाभी सहित दो चोर गिरफ्तार

Next Post
 बेतिया में कारतूस खोखा व मास्टर चाभी सहित दो चोर गिरफ्तार

 बेतिया में कारतूस खोखा व मास्टर चाभी सहित दो चोर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d