रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दिया है.
शुक्ल ने इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , भारत के गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का आभार व्यक्त किया है.
शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि दीपक प्रकाश के नेतृत्व में राज्य में संगठन और सबल होगा. प्रकाश एक ऊर्जावान पार्टी के समर्पित और वरिष्ठ नेता है इनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा.

