रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को राज्यसभा के लिए भारी मतों से निर्वाचित होने पर बधाई दिया है तथा कहा है कि प्रकाश के राज्यसभा में जाने से झारखंड की आवाज और मुखर होंगी और झारखंड की जन समस्याओं को मजबूती से रखा जा सकेगा.
शुक्ल ने आज रांची झारखंड विधानसभा भवन में प्रकाश को बधाई दी तथा आशा व्यक्त किया कि उनके अनुभव का लाभ अब झारखंड को पूरा मिलेगा. शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को भी मिलकर बधाई दी.

