रांची: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देव जयंती की शुभकामनाएं दी है.
शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने आशा व्यक्त किया है कि कार्तिक मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा के प्रकाश से हम और प्रकाशित होंगे तथा वे सभी की मंगल कामनाएं पूर्ण करेंगे ऐसी आशा और प्रार्थना है.
शुक्ल ने वही यह भी कामना किया है कि गुरुनानक देव के द्वारा दी गयी शिक्षाएं और उनका जीवन दर्शन पूरे समाज को शांति, सदभाव, प्रेम, भाईचारा का भाव विकसित करने में और उस मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा.
उन्होंने लोगों से अपील किया है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के प्रकोप को देखते हुए पूरी सतर्कता बरते, दो गज दूरी और मास्क पहनने की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन करे. स्वयं स्वस्थ्य और सुरक्षित रहे और समाज को भी जागरूक कर मार्गदर्शन करें.

