Ranchi:- झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन,और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी के 93 वे जन्मदिन पर उन्हें बधाई दिया है और उनके दीर्घायु जीवन की कामना किया है.
शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने आडवाणी को भेजे शुभकामना में कहा है कि आडवाणी ने भारत के उप प्रधानमंत्री के रूप में शानदार इतिहास बनाया, भाजपा के संस्थापक वरिष्ठ सदस्य के रूप में श्री आडवाणी ने शानदार और अनुकरणीय इतिहास बनाया.
शुक्ल ने उनके सदा स्वस्थ रहने और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ आशा व्यक्त किया है एक कुशल , अनुभवी और प्रेरक मार्गदर्शन उनका सदैव मिलता रहेगा.
