रांची : झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के समस्त नागरिकों को रामनवमी की बधाई दिया है तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से प्रार्थना किया है कि इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लोंगो की रक्षा करे.
श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने लोंगो से इस वैश्विक महामारी में कोरोना के रोकथाम का कड़ाई से पालन करने का भी आग्रह किया है. स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखे.
उन्होंने राज्य के समस्त अधिवक्ताओ से इस वैश्विक महामारी में पूरी सावधानी और अपनी सुरक्षा का ख़्याल रखने का भी आग्रह किया है तथा कोरोना का टीका बेहिचक लेने का आग्रह किया है क्यों कि जान है तो जहांन है.
श्री शुक्ल ने आज राज्य के अधिकांश बार एसोसिएशनो में मोबाइल से बात कर वहा के अधिवक्ताओं का कुशल क्षेम पूछा. रामनवमी पर सबके स्वस्थ्य और कुशल रहने की कामना की.

