BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अधिवक्ता कल्याण समिति के साथ राजेश शुक्ल ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in समाचार
अधिवक्ता कल्याण समिति के साथ राजेश शुक्ल ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों से विडियो कांफ्रेंसिंग कर कोरोना की इस वैश्विक महामारी में उनके तथा उनके प्रदेश के अधिवक्ताओ का कुशल क्षेम पूछा.

शुक्ल ने पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के समिति के  अध्यक्षों से आग्रह किया कि इस चुनौती भरे समय मे अधिवक्ताओ की हर संभव मदद करे, उनके साथ खड़े रहे.

अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन धर्मनाथ प्रसाद यादव ने  समिति के राष्ट्रीय  महामंत्री राजेश कुमार शुक्ल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शुक्ल ने हर कठिन परिस्थितियों में झारखंड और बिहार के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए काम किया है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में इस संक्रमण से मरने वाले अधिवक्ताओं के परिजनों को बार कौंसिल ऑफ इंडिया से 25 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग की.

वहीं राज्य बार काउंसिलों से भी आग्रह किया कि हर स्टेट बार कौंसिल में आपदा कल्याण कोष स्थापित किया जाये, जिससे ऐसे समय में अधिवक्ताओं को हर तरह से मदद मिल सके.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार शुक्ल, संगठन मंत्री रणविजय कुमार, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष एस पी मजूमदार, ओड़िसा के अध्यक्ष विपिन पटनायक, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपेन साहू, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के अध्यक्ष  मुरारी शरण पांडेय, बिहार के  पदाधिकारी, झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल महतो ने भाग लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘अपने विचार रखने से पीछे नहीं हटता, चाहे भारत पर ही क्यों न हो’: शाहिद अफरीदी

Next Post

हर महीने कोरोना वायरस से होने वाली 400-500 संदिग्ध मौतों का कोई हिसाब नहीं: पुणे मेयर

Next Post
भारत में बढ़ता जा रहा मौतों का आंकड़ा, 10 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित

हर महीने कोरोना वायरस से होने वाली 400-500 संदिग्ध मौतों का कोई हिसाब नहीं: पुणे मेयर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d