RANCHI:-झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा को उनके जन्मदिन पर बधाई दिया है तथा उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किया है.
शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने श्री नड्डा को भेजे बधाई संदेश में लिखा है कि आपने भारत सरकार के मंत्री के रूप में जहा शानदार इतिहास बनाया और उपलब्धियों का कीर्तमान बनाया वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी कुशल संगठनकर्ता की पहचान बनाई है. आपसे देश और पूरी भाजपा पार्टी को बहुत आशा है.
शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि नड्डा के कुशल और अनुभवी नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा अपनी स्वर्णिम इतिहास बनायेगी तथा लोक कल्याण के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करेंगी. उन्होंने श्री नड्डा के लिए मंगलकामनाये व्यक्त किया है.

