BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजेश शुक्ल को मिले ‘अधिवक्ता रत्न’ के लिए महिला अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
राजेश शुक्ल को मिले ‘अधिवक्ता रत्न’ के लिए महिला अधिवक्ताओं ने किया सम्मान
Share on FacebookShare on Twitter

जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर  ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन

रांची: आज जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और अखिल भारतीय अधिवक्ता  कल्याण समिति के राष्ट्रीय  महामंत्री राजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता को  पिछले महीने पटना में अधिवक्ताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन में मिले अधिवक्ता रत्न सम्मान के लिए उनके आवास पर जाकर उनसे मिलकर अभिनन्दन किया.

जिसका नेतृत्व जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति  की अध्यक्ष ममता संघानी, महामंत्री विनीता सिंह, और  विनीता मिश्रा  ने किया. जिसमें प्रमुख रूप से  महिला अधिवक्ताओ में  रूबी मिहिराचार्य, ललिता कुमार,  मौसमी चौधरी, तृप्ति साहू आदि महिला अधिवक्ताओं  भाग  लिया.

इस अवसर पर शॉल ओढ़ाकर और  पुष्पगुच्छ देकर शुक्ल को सम्मानित किया गया.  साथ ही अन्नपूर्णा वृक्ष भी लगाया गया.  इस अवसर पर भारी संख्या में महिला अधिवक्ता उपस्थित थी.

जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति ने शुक्ल से हर जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन में कॉमन रूम की व्यवस्था करने अन्य सुविधा सुलभ कराने और नए महिला अधिवक्ताओं को प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि सुलभ कराने की मांग की.

शुक्ल ने आश्वस्त किया कि वे इन मांगों को उचित फोरम पर रखकर उसका कार्यान्वयन  कराने की  पूरी कोशिश करेंगे. शुक्ल ने अभिनन्दन करने के लिए जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति जमशेदपुर का आभार जताया.

इस अवसर पर शुक्ल ने कहा कि महिला अधिवक्ताओ में आज इतनी प्रतिभा है कि वे कानूनी क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट छवि अपने प्रतिभा से दिखा सकती है. अलग पहचान बना सकती है. उन्हें पूरी मजबूती के साथ अपने इस दायित्व को निभाना चाहिए.

उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से अपील किया कि वे अपने अंदर सीखने की आदत को बढ़ाये तभी वे न्याय जगत को एक सफल अधिवक्ता के रूप में  अपनी भूमिका अदा कर सकते है और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में अपना सफल दायित्व निभा सकते है.

इस अवसर पर जिला महिला अधिवक्ता कल्याण समिति की अध्यक्ष ममता संघानी अधिवक्ता ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है, उन्हें अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने से झारखंड के अधिवक्ताओं का गौरव बढ़ा है.

शुक्ल  पर राज्य के अधिवक्ताओं को गर्व है तथा सदा रहेंगा.  उन्होंने अधिवक्ताओं को हर सुख दुःख में मदद किया है तथा वे किसी से भी भेदभाव नहीं करते है. सभी अधिवक्ताओं को अपनापन, स्नेह , सहयोग और प्यार देते है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीपीसीबी ने कोक, पेप्सिको, बिसलेरी, आदि पर लगाया 72 करोड़ रुपये का जुर्माना

Next Post

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वृहत्त पैमाने पर चलाएं जागरूकता अभियान: डीसी

Next Post
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वृहत्त पैमाने पर चलाएं जागरूकता अभियान: डीसी

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वृहत्त पैमाने पर चलाएं जागरूकता अभियान: डीसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d