रांची: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रघुवंश बाबू राजनीति में पूरी ईमानदारी और साफ-सुथरा कार्य संस्कृति के पक्षधर थे और बराबर उस रास्ते पर चले, बेबाक और निर्भीक तरीके से अपनी बातों को रखते थे. आज के समय में इस प्रकार का महानता और सज्जनता का संगम कम मिलता है.
शुक्ल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है तथा उनके परिजनों को कष्ट सहने की ताकत मिले, इसके लिए भी प्रभु से प्रार्थना किया है.

