रांची: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. शुक्ल ने कहा है कि टंडन ने बिहार के राज्यपाल के रूप में तथा लखनऊ के सांसद के रूप में भी शानदार मुकाम हासिल किया, बेहद लोकप्रिय रहे.
शुक्ल ने कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सानिध्य में टंडन ने शानदार जनसेवा की तथा जनता में लोकप्रिय रहे. वे एक कुशल प्रशासक और कुशल राजनेता थे. प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, यही प्रभु से प्रार्थना है.

