रांची: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के पूर्व मुख्यसचिव पीपी शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.
शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने अपने शोक संदेश में कहा है कि शर्मा एक कुशल प्रशासक थे. झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में तथा झारखंड के स्वास्थ्य सचिव के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिसको आज भी याद किया जाता है.
शुक्ल ने कहा है संयुक्त बिहार में सहकारिता सचिव के रूप में शर्मा ने सहकारिता जगत को नई पहचान दी थी. शुक्ल ने कहा है कि कई महत्वपूर्ण विषयों पर शर्मा उनसे कानूनी राय लेते थे. उनसे मेरे पारिवारिक संबंध थे. यह मेरी निजी क्षति भी है.
शुक्ल ने उनके परिजनों को सांत्वना दिया है और प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है.

