रांची: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार के जनजातीय कल्याण मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की बड़ी बहन श्रीमती सिबोन सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.
शुक्ल ने निधन की खबर सुनकर टाटा मेन हॉस्पिटल जाकर अपनी संवेदना जताई . उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है.

