रांची: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन और पटना उच्च न्यायालय ने प्रसिद्ध सीनियर एडवोकेट सूरज नारायण प्रसाद सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.
शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सिन्हा संयुक्त बिहार झारखण्ड में स्टेट बार कौंसिल के सदस्य थे तथा बिहार झारखंड से पहले मेंबर थे जो बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन बने थे.
शुक्ल ने कहा है कि सिन्हा झारखंड और बिहार के उन प्रसिद्ध अधिवक्ताओं में थे, जिन्होंने देश में अपना नाम बनाया और कुशल विधिवेत्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई. उनके निधन से देश के अधिवक्ता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.
शुक्ल ने सिन्हा के सुपुत्र और बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य जितेंद्र प्रसाद नारायण सिन्हा से आज बात की तथा उन्हें और उनके परिजनों को सांत्वना दी तथा इस कष्ट में अपने को भी सहभागी बताया तथा उनके निधन को अपनी निजी क्षति बताया है. उन्होंने सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है.

