रांची: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री और पूर्व भारतीय आरक्षी सेवा के अधिकारी बंदी उरांव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और झारखंड और बिहार की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है.
शुक्ल ने उनके निधन पर अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय उरांव एक कुशल जन नेता के साथ साथ भारतीय आरक्षी सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे तथा सभी को मदद का भाव रखते थे.
शुक्ल ने कहा है कि स्वर्गीय उरांव से उनके पारिवारिक संबंध थे, जब भी जमशेदपुर आते थे तो उनका मार्गदर्शन मिलता था. शुक्ल ने उनके निधन को अपनी निजी क्षति बताते हुए प्रभु से उनकी आत्मा की.शांति के लिए प्रार्थना किया है.

