Ranchi: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी और भाजपा नेता हाराधन दास के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि दास भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के साथ कुशल समाजसेवी थे. हमेशा लोंगो की हर समस्या में मदद के लिए तत्पर रहते थे. कई समस्याओं को लेकर उनसे वे बराबर मिलते थे.
शुक्ल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है. शुक्ल ने उनके परिजनों मिलकर उनके प्रति अपनी संवेदना जाहिर किया ,तथा इस कष्ट में अपने को भी सहभागी बताया.

