रांची: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ताराजेश कुमार शुक्ल ने बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल और पंजाब और हरियाणा के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एम रामा जोइस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है .
शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जोइस ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में राज्यपाल के रूप में और राज्य सभा के सदस्य के रूप में एक शानदार इतिहास बनाया और अपनी अमित छाप छोड़ी.
शुक्ल ने कहा है कि जब वे जोइस से मिलते थे, उन्होंने बराबर अपनापन और स्नेह दिया तथा बहुत ध्यान से हर समस्या को सुनते थे और उसका समाधान कराते थे. उनके निधन से जो रिक्तता आई है उसकी भरपाई संभव नही है. शुक्ल ने प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है.

