रांची: राजगढ़िया वेंचर्स के द्वारा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए रांची प्रेस क्लब को फेस शील्ड दिया गया.
राजगढ़िया वेंचर्स के अश्वनी राजगढ़िया ने प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर को फेस शील्ड प्रदान किया.
अश्वनी राजगढ़िया ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए रांची प्रेस क्लब को फेस शील्ड प्रदान किया गया.
उन्होंने कहा कि कोरोना जंग के खिलाफ लड़ाई में वह पत्रकारों के साथ है और जितना संभव होगा प्रेस क्लब को मदद करेंगे.
राजगढ़िया वेंचर्स के राजेश जालान ने कहा कि पत्रकार भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं. इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा बहुत जरूरी है.
इस अवसर पर प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि क्लब राजगढ़िया वेंचर्स का आभार व्यक्त करता है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के स्वास्थ्य के बारे में सोचा और सहयोग के रूप में फेस शील्ड प्रदान किया.
जावेद अख्तर ने कहा कि फेस शील्ड प्रेस क्लब द्वारा उन पत्रकारों के बीच वितरण किया जाएगा. जो समाचार संकलन के लिए कोरोना प्रभावित क्षेत्र हिंदपीढ़ी एवं रिम्स आदि स्थानों में जाते हैं.

