BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, ब्लड प्रेशर की शिकायत

by bnnbharat.com
December 25, 2020
in समाचार
CAA से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं : रजनीकांत
Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद: सुपरस्टार रजनीकांत को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. खबर है कि रजनी अपनी फिल्म Annathe की शूटिंग कर रहे थे, जिसके दौरान उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने लगी. इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले बंद कर दी गई थी. कारण था क्रू के 8 लोगों का कोरोना पॉजिटिव होना. रजनीकांत का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था, लेकिन ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी. 

रजनीकांत को लेकर हैदराबाद के अपोलो अस्पताल से बयान जारी किया गया है. उसमें रजनी की हेल्थ अपडेट दी गई है. डॉक्टर्स के मुताबिक रजनी के ब्लड प्रेशर में भारी दिक्कत हो रही है. उन्हें अस्पताल से छोड़ने से पहले गंभीरता से मॉनिटर किया जाएगा.

ये है अस्पताल की स्टेटमेंट 

”मिस्टर रजनीकांत को आज (25 दिसम्बर) सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वह अपनी फिल्म की शूटिंग पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में कर रहे हैं. उनकी फिल्म के सेट्स पर कुछ लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. मिस्टर रजनीकांत का कोरोना टेस्ट 22 दिसम्बर को हुआ था, जो निगेटिव आया था. तब से उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया था और उनका ठीक से ध्यान रखा जा रहा था.

उनके अन्दर कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ और घट रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी था. जब तक उनका ब्लड प्रेशर ठीक नहीं होता और वह घर जाने के लिए ठीक नहीं हो जाए तब तक उन्हें अच्छे से मॉनिटर किया जाएगा. ब्लड प्रेशर और थकान के अलावा उन्हें कोई लक्षण नहीं है और वह स्वस्थ हैं.”

फिल्म के सेट्स पर 8 लोगों को हुआ कोरोना

बता दें कि 23 दिसम्बर को फिल्म Annaatthe के 8 क्रू मेम्बर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इस फिल्म की शूटिंग 14 दिसम्बर को हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई थी. मेकर्स ने फिल्म के स्टार्स और क्रू के लिए बायो बबल बनवाया था. हालांकि रूटीन टेस्ट के दौरान 8 सदस्यों को कोरोना वायरस के साथ पॉजिटिव पाया गया था. 

फिल्म Annaatthe को Siruthai Siva बना रहे हैं. इसमें रजनीकांत के साथ नयनतारा, कीर्ति सुरेश, खुशबू, मीना और प्रकाश राज अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इसे सन पिक्चर्स और D Imman द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स के तीसरे तल्ले से कूदने के लिए छज्जे पर चढ़ा मानसिक रोगी, पत्नी के बुलाने पर चुपचाप नीचे उतरा

Next Post

धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को मोरहाबादी मैदान खाली करने का निर्देश

Next Post
2500 इंजीनियर व लेखापाल सेवा विस्तार की मांग को लेकर धरने पर बैठे

धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को मोरहाबादी मैदान खाली करने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d