चेन्नई: दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के गुरुवार (12 मार्च) को अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं. गुरुवार को रजनीकांत रजनी मक्कल मंड्रम (आरएमएम) के ऑफिस में बैठक करने वाले हैं. पिछले छह दिनों से रजनी मक्कल मंड्रम (आरएमएम) जिला सचिवों की एक बैठक लगातार आयोजित की जा रही है.
आरएमएम के अधिकारियों ने पुष्टि की… कि उन्हें मंगलवार (9 मार्च) रात रजनीकांत के कार्यालय से कॉल आया था, जिसमें उन्होंने गुरुवार को सुबह 9 बजे चेन्नई में अभिनेता रजनीकांत के स्वामित्व वाले मैरिज हॉल में उपस्थित होने के लिए कहा गया है.

