BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Rajiv Gandhi Khel Ratna 2020: रोहित शर्मा समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा अवॉर्ड

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in Uncategorized
Rajiv Gandhi Khel Ratna 2020: रोहित शर्मा समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा अवॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के सीमित ओवरों के वाइस कैप्टन रोहित शर्मा, खातून पहलवान, रेसलर विनेश फोगट, टीटी प्लेयर मनिका बत्रा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हाई जम्पर मरियप्पन थंगावेलु को इस साल के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के चुना गया है.

खेल मंत्रालय की चयन समिति ने यह निर्णय किया है. 2016 के बाद यह दूसरा मौका है, जब देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

बता दें कि नेशनल स्पोट्स अवॉर्ड के इंतेखाब कमेटी के जरिए इन नामों पर मंजूरी दी जा चुकी है. अब मरकजी वजारते खेल से इनके नामों पर रस्मी तौर पर मुहर लगाई जाएगी. जिसके बाद इन सभी खिलाड़ियों को सद्रे जम्हूरिया के हाथों खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा.

खेल मंत्रालय की इस सीमित में वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल हैं. समिति ने यहां स्पोट्रर्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) मुख्यालय में बैठक हुई है. 2016 में स्टार शटलर पीवी सिंधू, जिम्नास्ट दीपा करमाकर, शूटर ​जीतू राय और रेसलर साक्षी मलिक को संयुक्त रूप से यह शीर्ष सम्मान दिया गया था.

रोहित शर्मा को बल्लेबाजी में उनके अभूतपूर्व खेल के लिए सम्मानित करने का निर्णय किया गया. वहीं, रेसलर विनेश फोगट को 2018 कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल और 2019 में एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप्स में ब्रांज मेडल के लिया राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. इसके अलावा, थंगावेलु को 2016 रियो पैरालंपिक में T42 हाई जम्प कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने की एवज में यह सम्मान दिया जा रहा है.

रोहित शर्मा राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान पाने वाले भारत के चौथे क्रिकेटर होंगे. रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर (1997-98), महेंद्र सिंह धोनी (2007) और विराट कोहली (2018) को इस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए 12 सदस्यीय चयन समिति ने सोमवार को द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामों की सिफारिश की थी. मंगलवार को समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के नामों पर मुहर लगाई है.

अर्जुन पुरस्कार: 

इशांत शर्मा (क्रिकेट), अतनु दास (तीरंदाजी), दीपक हुड्डा (कबड्डी), दीपिका ठाकुर (हॉकी), दिविज शरण (टेनिस), मीराबाई चानू (भारोत्तोलन), साक्षी मलिक (कुश्ती), आकाशदीप सिंह (हॉकी), लवलीना बोरगोहाइन (मुक्केबाजी), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), संध्या झिंगन (फुटबॉल), दत्तू भोकानाल (रोइंग), राहुल अवेर (कुश्ती), दुती चंद (एथलेटिक्स), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट) ), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाज), संदीप चौधरी (पैराथलेट), सुयश जाधव (पैरा तैराक), चिराग शेट्टी और सतविजयराज रैंकिरेड्डी (बैडमिंटन), विश्वेश गुग्गुवंशी-बास्केटबॉल, अजय सावंत (टेंट पेगिंग), अदिति अशोक (गोल्फ), सारिका काले (खो खो), दिव्या काकरान (कुश्ती).

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सुझाए गए नाम: 

       लाइफटाईम श्रेणी: 

धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (मुक्केबाजी), रोमेश पठानिया (हॉकी), के के हुड्डा (कबड्डी), विजय मुनीश्वर (पॉवरलिफ्टिंग), नरेश कुमार (टेनिस), ओपी दहिया (कुश्ती).

   रेगुलर श्रेणी: 

योगेश मालवीय (मल्लखंब), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप हांडू (वुशु) और जूड फेलिक्स (हॉकी).

ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामित खिलाड़ी:

जिनसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), तृप्ति मुर्गंडे (बैडमिंटन), प्रदीप गान्धे (बैडमिंटन), एन उषा (मुक्केबाजी), लाख सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), मनजीत सिंह (रोइंग), स्वर्गीय सचिन नाग (तैराकी), नंदन बाल (टेनिस), नेत्र पाल हुड्डा (कुश्ती) और जे रंजीत कुमार (पैरा एथलेटिक्स).

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इलाज के लिए भर्ती हुए संजय दत्त

Next Post

उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ लोकल लोगों को सरकारी नौकरी देने के फैसले पर उठाए सवाल

Next Post
उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ लोकल लोगों को सरकारी नौकरी देने के फैसले पर उठाए सवाल

उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ लोकल लोगों को सरकारी नौकरी देने के फैसले पर उठाए सवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d