रांची: समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने गांव-गांव में घूम कर सभी जगह सैनिटाइज करवाया ताकि इस वैश्विक महामारी से बचाव किया जा सके. सुबह सबसे पहले मुखिया जयवन्त तिग्गा के सहयोग से इन्होंने चुन्द गांव के स्कूल को सैनिटाइज करवाया उसके बाद गांव के आसपास के इलाके को भी सैनिटाइज करवाया एवं जो प्रवासी मजदूर 14 दिन के कोरेन्टीन के बाद अपने घर जा रहे थे उनको इस बीमारी से बचने एवं सावधानी बरतने के सुझाव दिये.
राजीव रंजन राजू जो की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं ने इस पूरे इलाके में बहुत बढ़िया काम किया है आज भी इन्होंने सभी गरीब और असहाय लोगों के बीच अपने आवास पर फल और राशन वितरण किया एवं सभी से आग्रह किया की सभी लोग मास्क, ग्लव्स, जरूर पहने , साथ में सैनिटाइजर भी रखें. जिनके पास सैनिटाइजर नहीं था उन्हें सैनिटाइजर भी दिया और सैनिटाइजर खत्म होने पर उन्होंने और सैनिटाइजर देने का वादा ग्रामीणों से किया. और घर आये प्रवासी मजदूरों को भी राजीव रंजन राजू ने 14 दिन अपने घर में सामाजिक दूरी बना कर रहने का सलाह दिया तथा किसी भी चीज की कमी होने पर तत्काल फोन करने को कहा.
इनके कार्य को इस इलाके में काफ़ी सराहा जा रहा है ग्रामीणों ने कहा की ये हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं जो अपनी चिन्ता किये बिना हमलोगों की इतनी सेवा कर रहे हैं आज के जमाने में कौन किसी के लिए इतना करता है हमलोग इन्हें जीवन में स्वस्थ एवं खुश रहने का आशीर्वाद देते है.

