रांची: समाज सेवी राजीव रंजन सभी क्वारंटीन किये गए प्रवासी मजदूरों के घर गये एवं उनसे मुलाकात कर उनका इंफ्रारेड थर्मोमीटर से जांच किया और उन्हें सामाजिक दूरी बनाकर रहने का आग्रह किया. राजीव रंजन राजू जो की एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो पिछले 75 दिनों से इस वैश्विक महामारी में सभी गरीब एवं असहाय लोगों के बीच रहकर उनके लिए काम किया है. और आज भी उन्होंने सभी लोगों के घर घर जा कर उन्हें आश्वासन दिया कि अगर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे लोग किसी भी वक़्त उन्हें फोन कर सकते हैं.
राजीव रंजन राजू द्वारा किये जा रहे कार्यों की चर्चा इन दिनों इस इलाकों में बहुत जोर शोर से हो रही है. आज भी इन्होंने अपने आवास पर आये हुए सभी गरीब एवं असहाय लोगों को मास्क, ग्लव्स, सेनिटाइजर एवं राशन वितरण किया.
आपको बता दें की समाज सेवी राजीव रंजन राजू फिलहालकोरांटीन किये गए है.

