BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजनाथ सिंह ने कहा, रक्षा क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी के नये कीर्तिमान बनायेंगे भारत-अमेरिका

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
राजनाथ सिंह ने कहा, रक्षा क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी के नये कीर्तिमान बनायेंगे भारत-अमेरिका

राजनाथ सिंह ने कहा, रक्षा क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी के नये कीर्तिमान बनायेंगे भारत-अमेरिका

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि अमेरिका के साथ भारत के रक्षा संबंध विक्रेता और खरीदार के पारंपरिक संबंधों से आगे बढ़कर भविष्य में साझीदार तथा सहयोगी के रूप में नये आयाम हासिल करेंगे.

सिंह ने गुरुवार को यहां रक्षा प्रदर्शनी के दौरान अमेरिका-भारत व्यापार परिषद ‘यूएसआईबीसी’ द्वारा आयोजित सेमिनार में कहा कि अमेरिका दुनिया भर में रक्षा उत्पादों का बड़ा निर्यातक है और भारत भी उससे रक्षा उत्पाद खरीद रहा है. साथ ही यह भी गौर करने की बात है कि भारत भी रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान ‘टू प्लस टू डायलाॅग’ के तहत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये. रक्षा क्षेत्र में भारत और अमेरिका के संबंध अब खरीदार-विक्रेता के पारंपरिक संबंधों से हटकर साझीदार तथा सहयोगी के रूप में विकसित होंगे और यह सदी में रक्षा क्षेत्र की सबसे बड़ी साझेदारी होगी.

सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार के शासन में भारत का व्यापार, बाजार तथा संपर्क असाधारण गति से बढ़ा है और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी योजना देश को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं.

उन्होंने कहा कि यूएसआईबीसी अपनी स्थापना के समय से ही भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों को प्रगाढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. यह दोनों देशों की जनता से संबंधित व्यापार के हर क्षेत्र से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है.

उन्होंने कहा कि इस सेमिनार से दोनों देशों के संबंधों को नयी ताकत मिलेगी.

सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत में संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और सभी को इसका फायदा उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि यूएसआईबीसी को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है तो सरकार इसके समाधान के लिए तैयार है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिकार करने गये युवक की जंगल में मौत, क्रॉस फायरिंग में जान जाने की आशंका

Next Post

पीएम मोदी ने दिया राहुल को करारा जवाब, सूर्य नमस्कार करके अपनी पीठ करूंगा मजबूत

Next Post
पीएम मोदी ने दिया राहुल को करारा जवाब, सूर्य नमस्कार करके अपनी पीठ करूंगा मजबूत

पीएम मोदी ने दिया राहुल को करारा जवाब, सूर्य नमस्कार करके अपनी पीठ करूंगा मजबूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d