BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत के धैर्य की परीक्षा ले रहा है पाक प्रायोजित आतंक

by bnnbharat.com
February 5, 2020
in समाचार
राजनाथ सिंह ने कहा, भारत के धैर्य की परीक्षा ले रहा है पाक प्रायोजित आतंक

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत के धैर्य की परीक्षा ले रहा है पाक प्रायोजित आतंक

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा पड़ोसी देश ने आतंकवाद को समर्थन देकर भारत के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर दी है. उन्होंने कहा कि देश ने आतंक के नेटवर्क और उनके संरक्षकों के मंसूबे ध्वस्त करने की क्षमता प्रदर्शित की है.

एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिंह ने कई भारतीय राजनयिक मिशन पर दस नए रक्षा विंग स्थापित करने की घोषणा भी की है, ताकि और अधिक रक्षा अताशे की नियुक्ति की जा सके. विश्वभर में नियुक्त भारत के रक्षा अताशे के सम्मेलन में उन्होंने कहा, इससे भारत की रक्षा कूटनीति को और मजबूती मिलेगी.

आतंकवाद के खतरे पर सिंह ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हवाला देते हुए कहा कि आतंकी ढांचे की मौजूदगी और पाकिस्तान की सरकार द्वारा आतंकवादियों को मिलता समर्थन भारत के धैर्य को चुनौती है.

रक्षामंत्री ने कहा, एक जिम्मेदार और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में भारत ने यह दिखाया है कि वह आतंकी संगठनों और उनके संरक्षकों के मंसूबों को ध्वस्त करने में सक्षम है. सिंह ने कहा भारत के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में स्थित जैश ए मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर छह फरवरी 2019 को हमला कर कश्मीर में शहीद हुए 40 अर्धसैनिक बल के जवानों की हत्या का बदला लिया.

इस हमले ने सीमापार से प्रायोजित आतंकवाद से लड़ने में भारत की भूमिका में आए सैद्धांतिक बदलाव को परिलक्षित किया.

रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंक और उससे संबंधित हिंसा ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा वातावरण को गंभीर चुनौती दी है. रक्षा मंत्री ने भारतीय महासागर और भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति खतरे पर भी चिंता व्यक्त की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

30 आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित

Next Post

कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, आठ घायल

Next Post
कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, आठ घायल

कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, आठ घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d