BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यसभा चुनावः सबके अपने-अपने दावेः शिबू और दीपक के जीत की संभावना

माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी वोट डाला

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in Uncategorized
राज्यसभा चुनावः सबके अपने-अपने दावेः शिबू और दीपक के जीत की संभावना

राज्यसभा चुनावः सबके अपने-अपने दावेः शिबू और दीपक के जीत की संभावना

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राज्यसभा चुनाव में सबने अपने-अपने दावे ठोंके हैं लेकिन जो रुझान दिख रहा है उसमें एक सीट पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जीत तय मानी जा रही है. वहीं माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी इस बार राज्यसभा चुनाव में वोट किया. हेमंत सोरेन के दुमका सीट छोड़ने और बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के निधन के बाद कुल 79 विधायकों ने अपने वोट डाले.

एनडीए का दावा

एनडीए ने दावा किया है कि उनके खाते में 31 वोट आ सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि दोपहर 12 बजे तक भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के खाते में 29 वोट आ चुके थे. आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो और विधायक लंबोदर महतो ने एनडीए उम्मीदवार की जीत को सुनिश्चित बताया. दावा यह भी किया गया कि निर्दलीय अमित यादव ने भी अपना वोट एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में किया. खबर लिखे जाने तक भाजपा निर्दलीय विधायक सरयू राय का इंतजार कर रही है. वे पहले ही कह चुके हैं उनकी पहली प्राथमिकता भाजपा और दूसरी गुरूजी हैं. इसके अलावा एक अन्य विधायक के भी भाजपा उम्मीदवार को वोट देने की संभावना जताई जा रही है. उधर, भाजपा के राज्यसभा प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि विधायकों की रणनीति काम आई. एनडीए उम्मीदवार की जीत तय है. परिणाम शाम तक आ जाएगा. उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.

यूपीए भी दोनों उम्मीदवारों के जीत के प्रति आश्वस्त

इधर यूपीए भी दोनों उम्मीदवारों के जीत के प्रति आश्वस्त है. सीएम हेमंत सोरेन भी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे. विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि यूपीए फोल्डर के दोनों उम्मीदवार जीतेंगे. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि दोनों सीटों पर जीतेंगे. भाजपा की हार होगी. शाम पांच बजे तक का इंतजार करें. निर्दलीय विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि हम जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं.

कौन विधायक कब पहुंचे

  • 9.30 बजे भाजपा विधायक ढुल्लू महतो विधानसभा पहुंचे.
  • 10.20 बजे भाजपा के सारे विधायक बस से विधानसभा पहुंचे.
  • 11.15 बजे भाजपा विधायक अमर बाउरी भी विधानसभा पहुंचे.
  • 11.45 बजे निर्दलीय विधायक प्रदीप यादव वोट देने पहुंचे.
  • 11.47 बजे जय प्रकाश भाई पटेल भी विधानसभा आये.
  • 12 बजे: विधायक बंधु तिर्की विधानसभा पहुंचे.
  • 12.25 बजे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी विधानसभा पहुंचे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दबंगता व वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, दो गांव में चली गोलियां और बमबाजी

Next Post

ट्रेन से आ रहे लोग हो सकते हैं संक्रमित, रहें सावधान: CM रावत

Next Post
ट्रेन से आ रहे लोग हो सकते हैं संक्रमित, रहें सावधान: CM रावत

ट्रेन से आ रहे लोग हो सकते हैं संक्रमित, रहें सावधान: CM रावत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d