NewDelhi:- लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और हाल ही में दिवंगत हुए रामविलास पासवान की राज्यसभा सीट एलजेपी नेता से नहीं भरी जाएगी. बीजेपी ने सुशील कुमार मोदी की उम्मीदवार घोषित कर दिया है. संख्याबल के आधार पर उनका चुना जाना तय है.

सुशील मोदी बिहार के उप मुख्यमंत्री हुआ करते थे, लेकिन हालिया बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बनी राजग सरकार में उन्हें कोई भूमिका नहीं दी गई है. इस चुनाव में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ रहकर चुनाव लड़ा था. इस वजह से जदयू द्वारा एलजेपी उम्मीदवार को समर्थन मिलने की उम्मीद नहीं थी. शायद यही वजह है कि रामविलास पासवान की जगह एलजेपी को सीट देने के बजाय बीजेपी ने अपना उम्मीदवार उतारा है.

